आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने शनिवार को ग्राम आवर पहुंचकर मां चामुंडा स्व सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा कर उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने समूह सदस्यो द्वारा संचालित मिट्टी बर्तन निर्माण की गतिविधि का अवलोकन किया तथा उनके कार्यों को सराहा गया। इस दौरान स्व सहायता समूह के सदस्यगण उपस्थित रहे।