देवास। जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विशेषज्ञों की भागीदारी से जिला स्तर पर संभावित नये क्षेत्रों की पहचान करने, विशेष अभियान तथा सहकारी आंदोलन के विकास विस्तार के लिये जिला विशिष्ट क्षेत्रों/सेक्टरों की पहचान करने के लिये गठित जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक 17 जनवरी को आयोजित की गई है। उप आयुक्त सहकारिता ने बताया कि यह बैठक शाम 05 बजे से कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई है।