नीमच। मत्स्य पालन एवं विक्रय कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले नीमच जिले के डीकेन निवासी आरीफ शाह पिता शौकत शाह प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ लेकर अब अपना स्वयं का फिश कियोस्क का निर्माण कर, प्रतिमाह 10 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त कर रहा है। फिश कियोस्क निर्माण के लिए आरीफ शाह को चार लाख रूपए का अनुदान का लाभ मिला है। फिश कियोस्क का निर्माण हो जाने से आरीफ शाह अब ग्राहकों को ताजा मछली उपलब्ध करवाने लगा है। इससे ग्राहकों की संख्या और उसकी आमदनी भी बढी है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ मिलने से आरीफ शाह को जीवन यापन में काफी आसानी हो रही है। वह अपने दो बच्चों की पढाई लिखाई की व्यवस्था भी अब अच्छे से कर रहा है।