नीमच। जिले की जनपद मनासा की ग्राम पंचायत खडी बुजुर्ग जिला मुख्यालय नीमच से लगभग 65 किमी दूर स्थित है। ग्राम पंचायत खडी बुजुर्ग के ग्राम हतुनिया निवासी किसान शांतिलाल पिता रोडा के खेत में म.न.रे.गा.योजना के तहत कपिल धारा कूप का निर्माण हो जाने से उसकी जिन्दगी में काफी बदलाव आया है। अब उसकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव आया है।
मनरेगा योजना के तहत शांतिलाल के खेत में 2.43 लाख की लागत से कपिलधारा कूप का निर्माण किया गया है। कूप निर्माण कार्य में हितग्राही किसान और उसके परिवार के सदस्यों को रोजगार तो मिला ही है। साथ ही उसके खेत में सिंचाई के लिए कूएं का निर्माण भी हो गया है।
पहले किसान के पास असिंचित कृषि भूमि थी, जिससे वह वर्षा आधारित एक फसल ही ले पाते थे। शेष दिनों में शांतिलाल व उसका परिवार अन्य किसानों के खेतों में कृषि, मजदूरी कार्य कर, अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। कपिलधारा कूप निर्माण से शांतिलाल खरीफ के साथ-साथ अब रबी में गेहूं व लहसुन की फसल का उत्पादन भी लेने लगे है। इससे उसकी आमदनी में भी बढोत्तरी हुई है। अब किसान शांतिलाल और उसका परिवार अपने ही खेत में कृषि कार्य कर, अपना जीवन यापन अच्छे से कर रहे है। इस तरह कपिलधारा कूप से किसान शांतिलाल के जीवन में काफी बदलाव आया है और उसकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार हुआ है।