BREAKING NEWS
शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर भीषण हादसा.. <<     माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेल प्रशिक्षण.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की एपीसी समूह.. <<     आकाशवाणी के 90 साल और 'मन की बात' के 12 वर्ष.. <<     NEWS : आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर माउंट आबू.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बावड़ी पूजन एवं.. <<     शिवपुरी पुलिस का नशा माफियाओं पर बड़ा प्रहार,.. <<     NEWS : ग्राम सुरजना में स्वच्छता एवं पर्यावरण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों का इंतजार खत्म होने की.. <<     KHABAR : कसरावद में जामुन की आवक शुरू, गुजरात से आ.. <<     BIG NEWS : नीमच में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     KHABAR : महाकाल महालोक में होगा अंतरराष्ट्रीय योग.. <<     छतरपुर कलेक्ट्रेट में भारी बवाल,टौरिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर शांति वन परिसर में.. <<     शहडोल में बड़ा खदान हादसा,SECL की बंगवार भूमिगत.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर चंदेरिया.. <<     NEWS : उदयपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय पहचान.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में सेवा कार्य, महावीर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2023, 1:05 pm
KHABAR : तिल गुड़ के लड्डू और गजक का लुफ्त लिया सैर सपाटा में, यातायात पुलिस के जनचेतना के उद्देश्य कार्यक्रम में कलेक्टर हुए शामिल, पढ़े खबर  

Share On:-

शाजापुर। प्रति रविवार को आयोजित होने वाले सैर सपाटा में मकर संक्रांति के अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा जनचेतना के उद्देश्य से नियम से चलेंगे-दुर्घटना से बचेंगे थीम पर सैर सपाटा आनंद उत्सव का आयोजन हुआ। कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बीच बड़ी संख्या में नागरिकगण और महिलाएं बच्चे बुजुर्ग उपस्थित हुए।

सैर सपाटे में कलेक्टर दिनेश जैन ने उपस्थित होकर सभी का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने सभी से कहा कि वे यातायात नियमों का अनिवार्यतः पालन करें। दोपहिया वाहन की ड्राइविंग करते समय हेलमेट अवश्य पहने तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाए। यातायात के नियम सुरक्षा के लिये है। प्रति रविवार आयोजित होने वाले सैर सपाटा कार्यक्रम में नागरिकों की सहभागिता निरंतर बढ़ती जा रही है। अलग-अलग स्थानों पर मंच बनाए गए थे। यातायात पुलिस द्वारा यातायात प्रभारी केके चौबे के निर्देशन में बच्चों के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन करने और सुरक्षित रहने से संबंधित नाट्य प्रस्तुति भी दी गई। 

इस अवसर पर कलेक्टर दिनेश जैन ने सभी को संबोधित करते हुए यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। राज्य आनंद संस्थान के चलित आनंदम केंद्र पर आवश्यकता से अधिक वस्तुओं को भी वितरण हेतु रखा गया था। ईटरनल स्कूल ऑफ स्टडीज द्वारा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के लिए नई पुस्तकें आनंदम केंद्र पर छोड़ी गई थी, जिसे बच्चों ने प्राप्त किया। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्री हरि गीता अध्यात्मिक चेतना केंद्र द्वारा तिल गुड़ के लड्डू और कोमल भूतड़ा द्वारा गजक की प्रसादी वितरित की गई। इसके साथ ही शहर की विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। आगामी रविवार पुनः प्रातः 6 से 9 सैर सपाटा का आयोजन होगा। 

कार्यक्रम के दौरान कोमल भूतडा, विवेक दुबे, तहसीलदार सुनील जायसवाल, सीएमओ अशफाक खान, हेमंत दुबे, महेंद्र मोहन सोनी, डीआर भूतेश्वर, पीसी शर्मा, मनीष शर्मा, दीपक शर्मा, डॉ पराग जैन, संतोष भावसार ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम के व्यवस्थित संचालन और नागरिकों में प्रातः कालीन भ्रमण की आदत विकसित करने हेतु अपनी अपनी कमान संभाले रहे।    
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE