मंदसौर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के कैप्टेन नौ.से. अजय शर्मा ने बताया कि सभी पूर्व सैनिकों, वीरनारियों, विधवाआंे और आश्रितों से आग्रह है कि सैनिक सम्मेलन के लिए एजेंडा, पॉइंट, सुझाव, समस्याएँ इत्यादि को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर में 31 जनवरी 2023 तक लिखित में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर, पोस्ट द्वारा या ईमेल करके पहुंचा सकते हैं ताकि उन्हें जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की तिमाही बैठक की कार्यवाही में सम्मिलित किया जा सके।