नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच का विशेष सम्मेलन आज सोमवार को आयोजित हुआ। शहर के बंगला नंबर- 60 स्थित पुरानी नगर पालिका के हॉल में आयोजित हुए सम्मेलन में नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा व सीएमओ गरिमा पाटीदार सहित शहर के सभी वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। इस सम्मेलन में शहर हित से जुड़े कुल 32 प्रस्तावों पर मंजूरी की मुहर लगी। इनमें से अधिकतम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।