BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए.. <<     NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2023, 3:35 pm
NEWS : राज्यमंत्री जाड़ावत ने ग्राम पंचायत कन्नौज में किया 12.5 करोड़ के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, बोले- देश में छाया हुआ है राजस्थान मॉडल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष, राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने पंचायत समिति भदेसर की ग्राम पंचायत कन्नौज में आयोजित शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर 12.5 करोड़ के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कन्नौज पंचायत में इन विकास कार्यों के अलावा चंबल परियोजना में 15 करोड़ रूपए एवं अन्य कार्य के राज्य मद से 5 करोड़ के कार्य होंगे।

 इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार ने पिछले 4 सालों में जो काम किए हैं, वह अविस्मरणीय है। पूरे देश में राजस्थान मॉडल छाया हुआ है। आमजन को राहत पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए हर राज्य राजस्थान की तरफ देख रहा है। आगामी बजट और ऐतिहासिक होगा, इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री आमजन से सुझाव प्राप्त कर रहे हैं। देश में अर्थव्यवस्था की विपरीत स्थिति के बावजूद राजस्थान कुशल वित्तीय प्रबंधन से विकास दर में दूसरे स्थान पर रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में राजस्थान मॉडल स्टेट बना है। बजट घोषणाएं धरातल पर उतारकर हर वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र को भरपूर सौगाते दी है, जिसमे चंबल परियोजना एवं मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

कार्यक्रम को नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा अभी तक 3000 पट्टे वितरित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर सरपंच मंजू देवी जागेटिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास -
इस कार्यक्रम में आदर्श श्मशान कन्नौज, एनिकट कम काजवे सीसी रोड, खेल मैदान की चार दिवारी का निर्माण, मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकरण योजना के अंतर्गत नव निर्मित मदरसा, गोसिया पब्लिक स्कूल भवन, सीसी रोड नाली निर्माण कार्य, कब्रिस्तान विकास कार्य, धामणी माता के पास चारागाह विकास कार्य, भेरू बावजी के पास चारागाह विकास कार्य, नई आबादी से शमशान तक नाला निर्माण कार्य, श्मशान विकास कार्य भील गट्टी, राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर उद्यान विकास कार्य, मोक्षद्वार विकास कार्य, सीसी रोड निर्माण कार्य, धामनो खेड़ा बस स्टेंड से धामनो गांव तक डामरीकरण कार्य, चितौड़िया रास्ते पर चिकसी सुखवाडा सड़क, सार्वजनिक उद्यान विकास कार्य, कचरा संग्रहण केन्द्र निर्माण, डीएमएफटी मद से खेल स्टेडियम, डीएमएफटी मद से राउमावि उच्च माध्यमिक विद्यालय कन्नौज में कक्षा कक्ष का निर्माण, एनिकट काम काजवे सीसी रोड निर्माण कार्य, श्मशान विकास कार्य पश्चिमी भाग, ओपन जिम एवं उद्यान सौंदर्यकरण, सावा से नाहरगढ़ चौराहा तक सड़क निर्माण भील गट्टी से नवाबपूरा तक सड़क निर्माण, एसएफसी के अंतर्गत स्वीकृत पानी निकासी निर्माण कार्य, समुदायिक भवन भील गट्टी, नवाबपूरा चौराहे से उद्यान के आगे तक नाला निर्माण कार्य, सार्वजनिक शौचालय स्नानागार कन्नौज, सार्वजनिक शौचालय स्नानागार नवाबपूरा, सार्वजनिक शौचालय स्नानागार भील गट्टी, श्मशान विकास कार्य पूर्वी भाग के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE