चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के नव नियुक्त सदस्य जस्टिस रामचंद्र सिंह झाला ने सोमवार को कार्यग्रहण किया। जस्टिस झाला मूल रूप से ज़िले की डूंगला तहसील के तलावदा गांव के निवासी हैं। वे इस पद नियुक्त होने वाले ज़िले के पहले व्यक्ति हैं। इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष जस्टिस जीके व्यास, सदस्य महेश गोयल, रजिस्ट्रार शैलेंद्र व्यास एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। जस्टिस झाला पूर्व में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहने के अलावा राजस्थान क्रिकेट संघ के एथिक्स ऑफ़िसर भी रह चुके हैं।