BREAKING NEWS
खरगोन में नर्सिंग छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : नगर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं.. <<     महंगाई के विरोध में कांग्रेस की अर्थी.. <<     लालखेड़ा में शिव महापुराण की धूम,कथा व्यास.. <<     NEWS : मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सैकड़ों.. <<     KHABAR : कानून की समझ, साइबर अपराध से सावधानी और.. <<     खरदोनकला में आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी नियुक्ति में कथित फर्जीवाड़े का.. <<     सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में बड़ा.. <<     KHABAR : आरएसएस के प्रचारक वीएस सेवादल के विचार,.. <<     HEADLINES: MP में आज की 9 बड़ी खबरें! बारिश का रेड अलर्ट,.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच फोरलेन पर तस्करी का बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं,.. <<     खरगोन में फोरलेन निर्माण का स्वागत, लेकिन.. <<     NEWS : अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई,.. <<     KHABAR : एमपी में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2023, 11:32 am
NEWS : महिलाओं ने नेत्रदान का संकल्प करके नेत्रदानी प्रियजन को दी श्रद्धांजलि, भवानीमंडी में बढ़ता जा रहा नेत्रदान का करवां, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर

Share On:-

भवानीमंडी। शहर में एक अनूठी पहल करते हुए एक नेत्रदानी की बड़ी बहन और सासू मां ने नेत्रदान का संकल्प करके अपने नेत्रदानी प्रियजन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत विकास परिषद के नेत्रदान प्रभारी एवं शाइन इंडिया फाउंडेशन के ज्योति मित्र कमलेश दलाल ने बताया कि भवानीमंडी में पिछली 13 फरवरी को जर्दा व्यवसाई ओमप्रकाश गुप्ता का हृदयाघात के कारण स्वर्गवास होने के पश्चात परिवार सदस्यों के द्वारा स्वयं पहल करके उनका नेत्रदान करवाया गया था, ऐसे में ओमप्रकाश गुप्ता के घर पर संपन्न नेत्रदान प्रक्रिया के समय बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य एवं रिश्तेदार उपस्थित थे, एवं अपनी आंखों से इस नेत्रदान कार्य को होता देखकर मृतक ओमप्रकाश की बड़ी बहन नरसिंहगढ़ निवासी कृष्णा गुप्ता एवं मृतक की झालावाड़ निवासी सासू मां सुशीला देवी नेत्रदान प्रक्रिया एवं नेत्रदान के परोपकार के कार्य से अत्यंत प्रभावित हुई, एवं दोनों ने नेत्रदान प्रभारी कमलेश दलाल के माध्यम से नेत्रदान का संकल्प करके ओमप्रकाश गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ओमप्रकाश की पुत्री नेहा गुप्ता भी उपस्थित थी।
नेत्रदान का संकल्प लेते हुए झालावाड़ निवासी श्रीमती सुशीला गुप्ता एवं मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ निवासी मृतक की बड़ी बहन कृष्णा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने प्रियजन ओमप्रकाश गुप्ता कि नेत्रदान प्रक्रिया को अपनी आंखों से देखा है, पहले उन्हें भ्रांति थी कि नेत्रदान प्रक्रिया एक बड़े ऑपरेशन के रूप में होती होगी, भारी रक्तस्राव और चेहरे पर विपरीत प्रभाव होता होगा, परंतु जब अपनी आंखों से देखा कि नेत्रदान की रक्तहीन प्रक्रिया अत्यंत सहज है, इसमें केवल कॉर्निया ही लिया जाता है एवं चेहरे पर कोई प्रभाव नहीं होता तो उन्हें भी नेत्रदान की प्रेरणा हुई, और अपने प्रियजन को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को उन्होंने नेत्रदान का संकल्प लिया जिससे मृत्यु के पश्चात उनकी आंखें भी परोपकार के कार्य में काम आ सके। दोनों महिलाओं ने कहा कि ओमप्रकाश गुप्ता के नेत्रदान से पूरे परिवार को एक गौरव और आत्मीय संतोष की अनुभूति प्राप्त हुई है।

कमलेश दलाल ने बताया कि आमतौर पर जन्मदिवस और विवाह दिवस समारोह में नेत्रदान का संकल्प कार्यक्रम आयोजित हुए हैं, परंतु नेत्रदान प्रक्रिया से प्रभावित होकर मृतक को श्रद्धांजलि देने के लिए घर परिवार की महिलाओं के द्वारा नेत्रदान संकल्प किया जाना बहुत बड़ी सकारात्मकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE