चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय पाराशर ब्राह्मण महासभा सुकृत न्यास अध्यक्ष महावीर कुमार सनवाड की अध्यक्षता में मेवाड़ के हरिद्वार महर्षि पाराशर वेद व्यास आश्रम पर बैठक आयोजन हुआ।
सर्व प्रथम बैठक में अब तक न्यास द्वारा किए गए कार्यों का विवरण पेश किया तथा न्यास द्वारा समाज जनों को विभिन्न क्षेत्रों में दी गई सहायता का विवरण पेश किया। सभा शुभारंभ सचिव नानालाल पाराशर बिलखन्डा ने किया। उन्होंने कहा कि यह भ्रान्ति दुर करले कि सुकृत न्यास एक स्वतंत्र संस्था है अन्य कोई भी संस्था सुकृत न्यास पदाधिकारीयो पर ना तो दबाव बना सकते हैं ओर ना ही कार्य-प्रणाली में दखलंदाजी दे सकते है। इसके बाद अध्यक्ष ने सभा कि कार्यवाही का आग्रह किया। तत्पश्चात अध्यक्ष महावीर पाराशर ने सुकृत न्यास में रिक्त चल रहा कोषाध्यक्ष पद पर रिक्त होने से उन्होंने गोपाल पिता चुन्नीलाल पाराशर रेलमगरा को मनोनीत किया।
कोरोना महामारी के बाद सुकृत न्यास को गति देने के लिए सभा के कैलाश शर्मा इंदौर, ललित कान्त दिल्ली, शंकर लाल गंगरार, सत्यनारायण कुरज ने अपने अपने विचार रखें।
जीण माता से पधारे न्यासी दीपक कुमार जीण माता ने न्यास को सुचारू व सशक्त चलाने के लिए महावीर कुमार की अध्यक्षता और आपके नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए न्यास को गति देने व आगामी चुनाव तक यही कार्यकारिणी कार्य करती रहे। इस पर सभी ने स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में उपस्थित मेवाड़ से गणपत लाल आरणी, गोविंद लाल कुरज, सुनील, मुकेश, दिनेश, शिवशंकर आरनी, कैलाश बामणीया, मुकेश कुमार कपासन, राजेंद्र कुमार, प्रेम शंकर चित्तौड़, जगदीश चन्द्र, जमुनालाल निंबाहेड़ा, कन्हैयालाल पडासली और आसपास के समाज जन उपस्थिति रहे। सभी उपस्थित समाज बंधुओ का समापन पर आभार महावीर पाराशर अध्यक्ष सुकृत न्यास ने किया।