चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय महाकाल सेना की बैठक मंगलवार 21 मई को जुना बाजार स्थित बद्रीनाथ मंदिर पर सम्पन्न हुई। बैठक में ऋतिक ओझा, शिल्पन साहू के मुख्य आतिथ्य में नगर अध्यक्ष किशन गुर्जर ने चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी घोषित की।
नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष लविश मूंदड़ा, विष्णु तिवारी, अंकित तनेजा, काना भोई, मंत्री विरेन्द्र सिंह चौहान, विजय बुनकर, शिव जटिया खोर, दीपक कीर, दीपक भाटी, महामंत्री नेत्रपालसिंह मांगरोल, हेमंत कुमावत, रमेश कीर, संगठन मंत्री राहुल भोई, रवि रजक, करण सखवाया, मीडिया प्रमुख प्रदीप माली, दीपक प्रजापत, प्रवक्ता पवन नाथ, संगठन सहमंत्री तरूण गुर्जर को मनोनीत किया गया।
बैठक में सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनियता के साथ ही दिगम्बर खुशाल भारती महाराज के हिंदू राष्ट्र बनाना है तो चारों वर्ण अपनाना होगा के संदेश को आत्मसात करने एवं राष्ट्रीय महाकाल सेवा के नर सेवा, नारी शक्ति, नारायण सेवा के संकल्प को पूरा करने की शपथ दिलाई। बैठक में आगामी कार्यक्रम 2 जून को भरत बाग में आयोजित भव्य भजन संध्या एवं महाप्रसाद के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धनराज गुर्जर, जिला महामंत्री राखी राव, महिला जिलाध्यक्ष इन्द्रा सुखवाल, राकेश सखवाया, दिनेश तरावत सहित सेना के कईं पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।