नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में इन दिनों उपज की बंपर आवक हो रही है। गेहूं, रायड़ा सहित अन्य किराना उपज भारी मात्रा में पहुंच रही है। आवक अधिक होने से समूचा मंडी परिसर उपज से पट गया। मंडी सचिव सतीश पटेल ने भी आवक अधिक होने की स्थिति में मंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंडी सचिव ने रायडा, पोस्ता, धनिया व गेहूं मंडी में पहुंचकर किसानों से चर्चा की। इस दौरान किसानों ने उपज का सही दाम मिलने पर खुशी जाहिर की। मंडी सचिव के निरीक्षण के दौरान सेकेटरी समीरदास सहित सुरक्षा गार्ड व अन्य मौजूद रहे।