BREAKING NEWS
KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<     BIG NEWS : कंजार्डा चौकी पुलिस की बड़ी सफलता, खाकी ने.. <<     खरगोन में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़की.. <<     छतरपुर पत्थरबाज़ी कांड में पुलिस का कड़ा.. <<     BIG NEWS : चीखों से गूंज उठा ग्रीनको प्रोजेक्ट,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : नालों की सफाई पर सख्त हुए मंत्री सारंग,.. <<     VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2023, 10:40 am
NEWS : अष्टादश कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष्य में ऋषि भवन में वैदिक विधान अनुसार स्थापना कर हुआ सवा 11 करोड़ राम नाम के जाप के अनुष्ठान का श्री गणेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ निम्बाहेड़ा पर अष्टादश कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष्य में चैत्र शुक्ला प्रतिपदा बुधवार को सवा ग्यारह करोड़ राम नाम के जाप का अनुष्ठान ऋषि भवन में वैदिक विधान अनुसार स्थापना कर प्रारंभ किया गया। वेदपीठ के पदाधिकारियों के अनुसार इस जाप अनुष्ठान में वेदपीठ के बटुकों, आचार्यों एवं कल्याण भक्तों द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ भागीदारी निभाई जा रही है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के तहत ही ध्यान केन्द्र में ठाकुर श्री कल्लाजी के प्रथम यजमान के रूप में स्थापित कर वाल्मिकी रामायण पारायण भी शुरू कर दिय गया है। जिसके द्वितीय यजमान गौलोकवासी यशोदादेवी होगी। इसके साथ ही वाल्मिकी रामायण एवं श्रीराम महायज्ञ में भागीदारी के लिए नगर, आसपास एवं दूर दराज के कल्याण भक्तों द्वारा भागीदारी के लिए पंजीयन कराया जा रहा है।

नववर्ष पर नगरवासियों का किया आत्मिक स्वागत-
वेदपीठ की ओर से विक्रम संवत 2080 के प्रथम दिवस नववर्ष के उपलक्ष्य में वेदपीठ से जुड़े वीर वीरांगनाओं द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर आगंतुकों का मंगल तिलक लगाकर काली मिर्च, नीमच कोपल व मिश्री का प्रसाद वितरित करते हुए नववर्ष की बधाईयां दी गई।

गौशाला में विशाल घास घर का शुभारंभ- 
नवरात्रि के प्रथम दिवस कल्याण लोक में नवनिर्मित विशाल घास घर का वैदिक विधान के अनुसार वेदपीठ के न्यायसियों द्वारा  पूजा अर्चना एवं हवन कर शुभारंभ किया गया। इस घास घर में 1000 ट्रेक्टर ट्राली घास भरने की क्षमता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE