मनासा। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा अपने आराध्य देव महर्षि गौतम जयंती के पावन पर्व पर कल नगर में चल समारोह निकाला गया और बड़ी धूमधाम से अपने आराध्य देव का जन्मोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में महर्षि गौतम की आरती पूजा के बाद में सारे समाज जन महिला पुरुष और बच्चे लाइन में कतार बद्ध होकर चल समारोह में भाग लिया। चल समारोह ब्राह्मण समाज की धर्मशाला से शुरू होकर गाँधी चौक, बद्रीनाथ मंदिर से नगर भ्रमण के पश्चात फिर ब्राह्मण समाज धर्मशाला पंहुचा, जहाँ समाज के वरिष्ठ जनो के उद्बोधन के बाद सभी समाज जनो द्वारा सामूहिक भोज किया गया।