सिंगोली। स्थानीय कपड़ा एवं बर्तन व्यापारी संघ तथा नीमच के ज्ञानोदय मल्टीस्पेश्यलिस्ट हाॅस्पिटल के सयुंक्त तत्वाधान में निशुल्क सर्व रोग परामर्श एवं निदान शिविर दिनांक 27 मार्च सोमवार को सिंगोली के विवेकानंद बाजार स्थित गौतमालय भवन में प्रात 9 बजे से दोपहर 2 तक आयोजित किया जा रहा है।
उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए कपड़ा एवं बर्तन व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि शिविर में नीमच के नवनिर्मित मल्टीस्पेश्यलिस्ट 150 बिस्तर वाले ज्ञानोदय हाॅस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम अपनी सेवाएं देगी। जिनमे प्रमुख रुप से जनरल फिजिशियन (ह्रदय रोग, डायबिटीज, थायरॉइड आदि), स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनोकोलाॅजिस्ट, हार्मोंस, इनफर्टिलिटी आदि), हड्डीरोग विशेषज्ञ, शिशुरोग विशेषज्ञ, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक, मुख केंसर विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, डायटिशियन, सहित अन्य कई चिकित्सक शिविर में अपनी सेवा देगें।
जैन ने यह भी बताया कि शिविर में आने वाले रोगियो की निशुल्क जांचे होगी, जिनमे ब्लड शुगर, ईसीजी, ब्लडप्रेशर, हाईट एवं वेट की निशुल्क जांच होगी। कपड़ा एवं बर्तन व्यापारी संघ ने क्षैत्र के लोगो से इस आयोजन मे भाग लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।