नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में मंगलवार देर रात एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना मिलते ही बघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम जिले के खाचरोद का किसान प्रहलाद पिता गिरधारी लाल उम्र 55 साल अकरकरा की तीन बोरी लेकर मंडी में पहुंचा था। जहां मंगलवार देर रात 2 बजे के करीब उसे हार्ट अटैक आ गया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य किसानों ने इसकी सूचना मंडी बोर्ड को दी। इस पर मंडी इंस्पेक्टर मनोहर सिंह मेहरोलिया असगंध मंडी में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसान के शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं परिजनों को भी सूचना दी।