BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 6:48 pm
NEWS : मंत्रालयिक कर्मचारियों का जयपुर में नौ दिन से महा पड़ाव जारी, चित्तोड़ से भी 300 कर्मचारी हुए आंदोलन में शामिल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

जयपुर। मंत्रालयिक कर्मचारियों की 11 सूत्री मांगों को लेकर शिप्रा पथ मानसरोवर जयपुर के मैदान पर चल रहे महापड़ाव का आज नौवां दिन है। 

प्रदेश अध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़ राजस्थान राजस्व मंत्रालय कर्मचारी महासंघ ने कहा कि जब तक सरकार हमें हमारी मांगों के परिपेक्ष में कोई आदेश जारी नहीं करती है तब तक हम महापड़ाव से नहीं उठेंगे और जो मंत्रालयिक कर्मचारी अभी तक अनिश्चितकालीन अवकाश पर होने के बावजूद भी महापड़ाव में नहीं पहुंचे हैं वह अति शीघ्र महापड़ाव में पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह चौधरी राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ द्वारा सभी साथियों को आश्वस्त किया गया कि किसी भी साथी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होगी। उन सभी साथियों को महासंघ में विश्वास करना होगा। कार्यालय में ना जाकर आंदोलन में भाग लेना होगा। 

चित्तौड़गढ़ के सभी विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारी साथियों द्वारा सामूहिक अवकाश लिया गया है। सभी साथी अपने जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मोड, लोकेश सिंह, निर्भय सिंह, प्रकाशचंद्र शर्मा चिंतन, नरेंद्र, प्रभुलाल, घनश्याम, मनोहर लाल, शिव रतन सिंह सहित जिले के करीब 300 कर्मचारी जयपुर में महापड़ाव में डटे हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE