BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 7:35 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेल और खिलाड़ियों को नई ऊंचाई देने के लिए काम कर रहे- सुधीर गुप्ता, सांसद खेल महोत्सव ने छुपी हुई प्रतिभाओं को दिया एक सुनहरा मंच- नानालाल अटोलिया, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। आठ दिवसीस सांसद खेल महोत्सव का समापन आज मंदसौर जिले के ग्राम रिछा लालमुंहा में हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत अंतिम दिवस में जहां सांसद सुधीर गुप्ता ने रेफरशीप की तो जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ बच्चों के साथ कबड्डी खेली।

मंगलवार को सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सरसोद, बेहपुर एवं रिछालाल मुहां में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों ने पांरपरिक खेल कबड्डी, खो-खो, रस्सा-कस्सी, मेराथन एवं सितोलिया का आनंद लिया। वहीं विजेता व उपविजेता टीमों को मैडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

रिछालाल मुंहा में कार्यक्रम का शुभारंभ में सांसद गुप्ता ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेल और खिलाड़ियों को नई ऊंचाई देने के लिए काम कर रहे हैं। इसी को लेकर सांसदों को खेल महोत्सव आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किए। उन्होने देश के उज्जवल भविष्य, निरंतर प्रगति तथा खेल और खिलाड़ियों के निरंतर विकास की कामना की। सांसद गुप्ता ने इस आयोजन में सभी संकुल प्रभारियों, शिक्षकों, मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों, शासन-प्रशासन एवं आयोजन समिति सहित सभी का सहयोग के लिए आभार माना एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि स्वामी विवेकांनद ने कहा कि दो देश एक घंटा खेल को देगा वो कभी गुलाम नहीं होगा। उन्होने कहा कि सांसद खेल महोत्सव कई छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का एक मंच है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE