BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 7:42 pm
WOW : जिले का ग्राम सातागांव और अन्नदाता कैलाश, जब अपनाई आधुनिक खेती तो दोगुनी हुई आय, पीएम व सीएम को दिया योजना के लिए धन्यवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि खेती लाभ का धंधा बने। इसके लिए कई किसान हितैषी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ एवं कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा बताई जा रही खेती की आधुनिक तकनीक को अपनाकर कृषक अब आर्थिक तौर पर समृद्ध हो रहे हैं। इन्हीं किसानों में देवास जिले के ग्राम सातागांव विकासखंड खातेगांव के कृषक कैलाश पिता भेरूलाल हैं, जिन्होंने उद्यानिकी विभाग से मार्गदर्शन पाकर आधुनिक पद्धति से खेती करना प्रारंभ किया। जिससे उनकी अच्छी आय होने लगी और खेती लाभ का धंधा बन गया। इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।

कृषक कैलाश ने बताया किपहले वे पारंपरिक रूप से गेहूं, सोयाबीन की खेती करते थे, जिससे उन्हें लागत के अनुपात में मुनाफा प्राप्त नहीं हो रहा था। फिर उन्हें उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उद्यानिकी फसलों एवं सिंचाई पद्धति के बारे में बताया। जिसे उन्होंने अपनाया तथा उनके मार्गदर्शन में खेती करना प्रारंभ किया। वे बताते हैं कि द्वारा वर्तमान में 1.75 एकड़ भूमि में मिर्च-सुनिधि की खेती ड्रिप-मल्चिंग पद्धति से की जा रही हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत अनुदान पर प्राप्त ड्रिप सिस्टम लगाकर सिंचाई करते हैं। ड्रिप सिस्टम से सिंचाई करने से पानी की बचत होती है तथा मिर्च का अच्छा उत्पादन प्राप्त हो रहा है। वे बताते हैं कि उन्होंने इस बार लगभग 150 क्विंटल मिर्च निकाली तथा अभी लगभग तीन माह और मिर्च का उत्पादन प्राप्त होगा। उन्हें उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों विभागीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से उद्यानिकी की नवीन तकनीकी से खेती कर रहे हैं। वे किसान हितैषी योजना का संचालन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE