BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 8:03 pm
BIG REPORT : प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में हुई मंत्री-मंडल समूह की बैठक, बोले- अनुसूचित वर्गों के भावी उद्यमियों के लिये प्रत्येक जिले में आयोजित होनी चाहिए कार्यशाला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के युवाओं के लिये स्व-रोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्रों में नये अवसर निर्मित करने संबंधी मंत्री-मंडल समूह की बैठक मंगलवार को मंत्रालय भोपाल में संपन्न हुई। समूह ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। समूह द्वारा शीघ्र ही राज्य सरकार को इन वर्गों के आर्थिक विकास के लिये अपनी अनुशंसाएँ और परामर्श दिये जायेंगे।
वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि सभी जिलों में इन वर्गों के लिये उदयमिता के क्षेत्र में नये अवसरों और राज्य सरकार की वित्तीय सहायता संबंधी योजनाओं की जानकारी देने के लिये कार्यशालाएँ होना चाहिए।
समूह ने निवेश नीतियों, विशिष्ट वित्तीय, गैर -वित्तीय सुविधाओं, शासकीय उपार्जन में प्राथमिकता एवं निर्धारित अर्हताओं में छूट देने के संबंध में विचार-विमर्श किया। साथ ही इन वर्गों के उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विपणन के अवसर देने, विशेष उद्यमिता विकास अभियान चलाने, परंपरागत शिल्प, उत्पाद, कृषि, वनोपज एवं विभिन्न कलाओं को संरक्षित करने तथा व्यावसायीकरण के लिये योजनाएँ तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उदयम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, औदयोगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भी अपने सुझाव दिये। अपर मुख्य सचिव कृषि विकास अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव औदयोगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मनीष सिंह, सचिव एमएसएमई पी. नरहरि, सचिव वन अतुल कुमार मिश्रा, आयुक्त नगरीय विकास भरत यादव, आयुक्त रेशम संचालनालय, आयुक्त अनुसूचित जाति और प्रबंध संचालक एमपीआईसीडीसी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE