विदिशा। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन स्नेह इंटीग्रेटेड कार्यक्रम के अंतर्गत विदिशा जिले के ग्यारसपुर एवं विदिशा विकासखंड में चयनित 100 विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 9वीं तक के बच्चों के साथ मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण पाठ्यक्रम पर बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार एवं जागरूकता हेतु कार्य कर रही है।
इस कार्यक्रम के तहत संस्था द्वारा ग्यारसपुर एवं विदिशा विकासखंड के 200 शिक्षकों हेतु मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण पाठ्यक्रम पर 28 एवं 29 अप्रैल को दो दिवसीय जिला स्तरीय वर्कशाप का आयोजन जालौरी गार्डन में सम्पन्न हुआ।
समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टण्डन ने कहा कि अमेरिकन इंडियन फाउण्डेशन विदिशा जिले में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जो कार्य रहा है अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन विदिशा जिले में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जो कार्य कर रहा है वह बहुत ही सराहनीय एवं आवश्यक है प्राचीन काल में जब गुरुकुल हुआ करते थे तब हमारे ऋषि मुनि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया करते थे और उन्हें नैतिक शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास की आवश्यक विधाएं सिखा कर एक अच्छा और सच्चा समाज का नागरिक बनाया करते थे नीति आयोग द्वारा केंद्र सरकार ने अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन को विदिशा में कार्य करने हेतु अनुमति दी है इसके लिए केंद्र सरकार का भी बहुत-बहुत धन्यवाद है।
सांसद प्रतिनिधि की राकेश शर्मा ने भी बच्चों के मानसिक विकास के लिए एनजीओ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना उदबोधन के माध्यम से की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जी. पी. राठी जी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी के अलावा स्कूल शिक्षा विभाग एवम अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की प्रोग्राम मैनेजर सुश्री कृति प्रधान एवम अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश अर्गल गूगल मीट ऑनलाइन जुड़े और उन्होंने अपने उद्बोधन में हैप्पीनेस डिपार्टमेंट की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तत्पश्चात संजय श्रीवास्तव बीआरसी ग्यारसपुर में एक्टिविटी एवं गीत एवं वीडियो के माध्यम से आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई