खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित एनपीसीआई, ई-केवायसी, एफआरए तथा एल-लिकिंग आधार अनुसार इग्लिश नाम सुधार व वेब जीआईएस नक्शा पखवाड़ा, डाटा परिमार्जन तथा कृषि संगणना के कार्य लंबित होने पर 8 तहसीलदारों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए है। कार्य में रूचि न रखते हुए लापरवाही बरतने पर कलेक्टर वर्मा ने खरगोन तहसीलदार, बड़वाह, सनावद, महेश्वर, कसरावद, भीकनगांव, झिरन्या तथा भगवानपुरा तहसीलदार को सूचना पत्र जारी किए है। जबकि कलेक्टर वर्मा द्वारा प्रति सोमवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक में इन्हीं बिन्दुओं पर निर्देशित किया जाता रहा है। इसके बावजूद भी कार्य में प्रगति नहीं लाई गई है। कलेक्टर वर्मा ने तहसीलदारों को तीन दिनों में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।