खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शुरू की है। प्रदेश में योजनातंर्गत 25 मार्च 2023 से लाडली बहना के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल रविवार को भी प्रातः 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक लाडली बहना पोर्टल पर महिलाएं आवेदन कर सकेगी। इस योजना में पात्र पायी गई महिलाओं को प्रतिमाह प्रदेश सरकार 1-1 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। योजनानुसार 1 मई को अंतिम सूची जारी होगी। 1 मई से 15 मई तक आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि निर्धारित है तथा 16 से 30 मई तक आपत्तियों का निराकरण और पुनः 31 मई को अंतिम सूची जारी होगी 10 जून को बैंक खातों के माध्यम से राशि प्राप्त होगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।