गुना। कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए० की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर मुकेश कुमार शर्मा सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदारएवं राजस्व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, स्वामित्व योजना, पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना, सी०एम० किसान कल्याण योजना, नक्शा शुद्धिकरण पखवाड़ा, फसल गिरदावरी वर्ष 2022, राजस्व वसूली समीक्षा, सीएम हेल्पलाईन राजस्व विभाग सहित आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज राजस्व प्रकरणों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक के दौरान वृत ऊमरी एवं म्याना में लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गये। इसी दौरान नक्शा शुद्धिकरण/ नामांतरण बंटवारा संबंधी प्रकरणों की प्रविष्टि सिस्टम में कराये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक के अंत में मतदाता सूची संबंधित फार्म 6,7, 8 के प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण किया जाये एवं बीएलओ की बैठक का आयोजन किया जाये।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।