गरोठ। भैसोदामंडी से कालाकोट राजस्थान सीमा तक करीब 21.70 किमी लंबी सड़क पर सीमेंट कांक्रीट होगा। करीब 64 करोड 83 लाख 51 हजार रूपए की लागत से उक्त सड़क बनेगी।
शुक्रवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, प्रभारी मंत्री राजवर्द्धन सिंह दत्तीगांव के मुख्य आतिथ्य में उक्त सड़क का भूमिपुजन किया गया। लेदीकला में समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक देवीलाल धाकड़ ने की। विशेष अतिथि के रूप में नानालाल अटोलिया जिलाध्यक्ष भाजपा, रणजीतसिंह चौहान पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष, मनुप्रिया विनित यादव उपाध्यक्ष जिला पंचायत मंदसौर, मुकेश काला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, गायत्री अजय पौराणिक अध्यक्ष नगर परिषद भेसोदा, सौदान गुर्जर अध्यक्ष भैसोदा मंडल, अभिषेक मांदलिया, अध्यक्ष भानपुरा मंडल, चन्द्रप्रकाश पंडा अध्यक्ष खड़ावदा मण्डल, राजेश सेठिया अध्यक्ष नगर परिषद गरोठ मौजूद रहें। कन्यापुजन और सरस्वती पुजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मंचासीन अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सड़को के विस्तार और उन्नयन से गांव से लेकर शहर तक की तरक्की हुई हैं। गांव-गांव सड़क सम्पर्क से जुड गया हैं। आज एक गांव से दूसरे गांव और शहर से गांव तक पहुंचने में समय नहीं लगता है। सुविधा और सुगमता से हर राह आसान बन चुकी हैं। यह सिर्फ भाजपा सरकार में ही संभव हुआ है। विधायक धाकड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों को सड़क निर्माण की सौगात मिलने की बधाई दी। धाकड़ ने कहा भैसोदामंडी से कालाकोट राजस्थान सीमा तक सीमेंट कांक्रीट सड़क बनने से दो राज्य की राह आसान होगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त सड़क का निर्माण किया जाएगा। विधायक धाकड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा सड़क गुणवक्ता वाली बने इसका पूरा ध्यान रखा जाए। तय समय सीमा से उक्त निर्माण कार्य पुरा हो। ताकि राहगीरों को सुविधा मिले।