BREAKING NEWS
NEWS : माउंट आबू में विंडर मेयर लेक के विकास.. <<     KHABAR : खरबूज और तरबूज की मिठास से बढ़ी किसानों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षीय कार्यकाल पर.. <<     KHABAR : वेदा नदी सूखने से 7 गांवों में पेयजल संकट,.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम नेवड़ में.. <<     KHABAR : उज्जैन में पीएम मोदी के लिए महाकाल मंदिर.. <<     देवास में अवैध शराब की होम डिलीवरी का.. <<     शिवपुरी हॉस्टल का शर्मनाक हाल! खाने में.. <<     NEWS : कृषि मैपर ऐप सहित कई समस्याओं पर कृषि.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में उतरी समूची.. <<     देवास पुलिस का बड़ा डिजिटल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पाल रोड पर पुलिस का बड़ा धमाका, तस्करों की.. <<     BIG NEWS : वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, ढाबे पर.. <<     KHABAR : प्रदेश की खुशहाली के लिए जिलेभर में विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर विधायक विपिन जैन का वाहन राजधानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2023, 12:51 pm
REPORT : केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त बाबूलाल बंजारा ने सर्किट हाउस में ली बैठक, अधिकारियों को दिए विमुक्‍त, घुमक्‍कड़ एवं अर्द्धघुम्‍मकड़ जनजाति के समुदाय के हितलाभ के लिए शिविर लगाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना। बाबूलाल बंजारा माननीय अध्‍यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) म०प्र० राज्‍य विमुक्‍त, घुमक्‍कड़ एवं अर्द्धघुम्‍मकड़ जाति विकास प्राधिकरण भोपाल द्वारा आज सर्किट हाउस गुना में बैठक आयोजित कर विमुक्‍त, घुमक्‍कड़ एवं अर्द्धघुम्‍मकड़ जनजाति के संबंध में जानकारी प्राप्‍त की गयी तथा अपने सुझाव दिये। इस दौरान लाखन विश्‍वकर्मा संयोजक मालवा प्रांत विमुक्‍त घुमक्‍कड़, विजय तिवारीघुमंतु भोपाल प्रभार,  केशव हिंदू जागरण मंच गुना सहित अन्‍य जन‍प्रतिनिधि एवं अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्‍द्र सिंह बघेल, उपयंत्री नगर पालिका परिषद गुना बी.बी. गुप्‍ता, राकेश राठौर निरीक्षक पिछड़ा वर्ग विभाग  उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान माननीय अध्‍यक्ष  बाबूलाल बंजारा द्वारा विमुक्‍त, घुमक्‍कड़ एवं अर्द्धघुम्‍मकड़ जनजाति की जिले में संख्‍या, जनजाति की शिक्षा, शासन द्वारा संचालित योजनाओं/  रोजगार की व्‍यवस्‍था, स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था , प्रमुख दस्‍तावेजों जिनमें आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, वोटर आईडी के संबंध में समस्‍या, जनजाति के आश्रम/ छात्रावास हैं, आवास सहित शासकीय जमीन पर पट्टों आदि के संबंध में विस्‍तार से जानकारी प्राप्‍त की।

बैठक के दौरान माननीय अध्‍यक्ष बाबूलाल बंजारा द्वारा विमुक्‍त, घुमक्‍कड़ एवं अर्द्धघुम्‍मकड़ जनजाति के समुदाय के व्‍यक्तियों के हित के लिए शिविर लगाकर शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सुझाव दिया गया। इसके साथ ही उन्‍होंने इन जाति की जनगणना कराने , दस्‍ताजेवों की प्रमुख समस्‍याओं के संबंध में शिविर का आयोजन करने तथा स्‍वरोजगार योजना के लाभ हेतु संबंधित बैंकों में जाकर संपर्क किये जाने के सुझाव दिये। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE