गुना। शासकीय मॉडल स्कूल सीएम राईज गुना में पालक शिक्षक संवाद ग्रीष्म सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों को पीपीटी के माध्यम से प्रोजेक्टर के द्वारा बतलाया गया तथा आगामी वर्ष की कार्य योजना पर भी चर्चा की गई। नवीन सत्र में सीएम राइज भवन के नव निर्माण हेतु परियोजना पर विस्तारपूर्वक पालकोे के साथ संवाद किया गया तथा आगामी सत्र हेतु प्रवेश पर भी चर्चा की गई। दिनांक 1 मई से 13 मई तक सीएम राईज स्कूल में लगने वाले समर कैंप के बारे में भी प्राचार्य आशीष टांटिया ने विस्तार से बताया कि इसका समय सुबह 08रू00 से 11रू00 बजे तक का निर्धारित किया गया है। जिसमें विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस दौरान गुना सीएम राईस स्कूल की एंकर एवं कैंपस शाखा के पालक उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।