BREAKING NEWS
NEWS : माउंट आबू में विंडर मेयर लेक के विकास.. <<     KHABAR : खरबूज और तरबूज की मिठास से बढ़ी किसानों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षीय कार्यकाल पर.. <<     KHABAR : वेदा नदी सूखने से 7 गांवों में पेयजल संकट,.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम नेवड़ में.. <<     KHABAR : उज्जैन में पीएम मोदी के लिए महाकाल मंदिर.. <<     देवास में अवैध शराब की होम डिलीवरी का.. <<     शिवपुरी हॉस्टल का शर्मनाक हाल! खाने में.. <<     NEWS : कृषि मैपर ऐप सहित कई समस्याओं पर कृषि.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में उतरी समूची.. <<     देवास पुलिस का बड़ा डिजिटल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पाल रोड पर पुलिस का बड़ा धमाका, तस्करों की.. <<     BIG NEWS : वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, ढाबे पर.. <<     KHABAR : प्रदेश की खुशहाली के लिए जिलेभर में विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर विधायक विपिन जैन का वाहन राजधानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2023, 1:06 pm
BIG REPORT : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें संस्करण का नगर परिषद अठाना के बूथ क्रमांक 133 पर हुआ प्रसारण, एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा सहित अन्य ने सुनी मन की बात, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। देश के यशस्वी प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्र की विभूतियों और आमजन से संवाद, हमेशा ही अत्यंत प्रेरणादायी, उत्साहवर्धक एवं दिव्य अनुभूति से अभिसिंचित करने वाला होता है। यह बात प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जावद विधानसभा की नगर परिषद अठाना के बूथ क्र. 133 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण के प्रसारण के बाद कही।

मंत्री सखलेचा ने नगर परिषद अठाना में प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के सीधे प्रसारण कार्यक्रम को उपस्थित नगर वासियों के साथ देखा व सुना। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष  सचिन गोखरू, नगर परिषद अध्यक्ष  रिंका सचिन जैन समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंत्री सखेलचा ने कहा कि देश के जन-जन की आवाज बना यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम श्मन की बातश् ने अपने 100वें एपिसोड के साथ ही अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि अपने 100वें संस्करण में देश दुनिया की प्रेरणादायी विभूतियों का उल्लेख करके आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम भारतवासियों के अंतर्मन को स्पर्श किया है।  मंत्री  ने सभी से अगले संस्करण में भी जुड़ने हेतु आग्रह करते हुए कहा कि मोदी जी के मन की बात भारत के जन-जन की बात बन गई है और हम सब को मन की बात के अगले हर संस्करण को भी इसी उत्साह के साथ आवश्यक रूप से सुनना है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE