BREAKING NEWS
NEWS : माउंट आबू में विंडर मेयर लेक के विकास.. <<     KHABAR : खरबूज और तरबूज की मिठास से बढ़ी किसानों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षीय कार्यकाल पर.. <<     KHABAR : वेदा नदी सूखने से 7 गांवों में पेयजल संकट,.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम नेवड़ में.. <<     KHABAR : उज्जैन में पीएम मोदी के लिए महाकाल मंदिर.. <<     देवास में अवैध शराब की होम डिलीवरी का.. <<     शिवपुरी हॉस्टल का शर्मनाक हाल! खाने में.. <<     NEWS : कृषि मैपर ऐप सहित कई समस्याओं पर कृषि.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में उतरी समूची.. <<     देवास पुलिस का बड़ा डिजिटल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पाल रोड पर पुलिस का बड़ा धमाका, तस्करों की.. <<     BIG NEWS : वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, ढाबे पर.. <<     KHABAR : प्रदेश की खुशहाली के लिए जिलेभर में विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर विधायक विपिन जैन का वाहन राजधानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2023, 1:21 pm
KHABAR : जांच के लिए निरंतर भ्रमण कर रहे हैं खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कई फर्माे पर मिथ्‍या छाप पाये जाने पर लगाया 25-25 हजार रूपये का जुर्माना, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना। कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए० के निर्देशानुसार एवं डॉ० राजकुमार ऋषिश्वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शिवहरे एवं लखन लाल कोरी द्वारा अंकित किराना, पनवाड़ी हाट, आरोन से तुअर दाल एवं अरिहन्त डेयरी व्हाइटनर , बोहरा मस्जिद के पास, गुना स्थित हार्दिक इन्टरप्राइजेज का निरीक्षण किया गया एवं शाही शरबत रोज एवं ऋषभ आम अचार के नमूने लिये गये तथा बादशाह प्रोव्हीजन स्टोर से शक्कर का बूरा एवं चाय तथा यश एवरफ्रेश बेकरी गुरूद्वारा रोड़, गुना से सोडा वाटर, मेंगो माज़ा एवं थम्सूअप के नमूने लिये गये। उक्त नमूनों को जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।

न्यायालय, न्याय निर्णायक अधिकारी गुना द्वारा बिगबॉस हल्दी पाउडर का नमूना मिथ्याछाप पाये जाने से फर्म रामसुखी ट्रेडर्स राघौगढ़ के मालिक अनिल साहू पर पच्चीस हजार रूपये एवं फर्म  भास्कर वैंकटेस प्रोडक्ट्स प्रा० लिमिटेड 96 अनंत हाउस, मालवीय नगर , एयरटेल ऑफिस के पीछे, भोपाल पर पच्चीस हजार रूपये एवं फर्म के डायरेक्टर आकाश गोयल, डायरेक्टर वैंकटेश गोयल पर पच्चीस- पच्चीस हजार रूपये का जुर्माना किया गया है एवं रामेश्‍वर साहू पुत्र बाबूलाल साहू फर्म - शुभम गृह उद्योग, महावीर पुरा, ओबरब्रिज के पास, जिला गुना पर पच्चीस हजार रूपये का जुर्माना किया गया है।

कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए० के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE