गुना। दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 23 अप्रैल 2023 को खाली प्लाटों में लगे कचरे के ढेर शीर्षक से प्रकाशित समाचार का स्पष्टीकरण देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि शहर में अवैध कालोनियों में पूर्ण विकास नहीं होने से इस प्रकार की समस्याएं आ रही हैं। नगर पालिका द्वारा सभी क्षेत्रों में घर-घर कचरा एकत्रित करने हेतु प्रतिदिन कचरा वाहन भेजा जाता हैं। सफाई कर्मचारी नियमित सफाई कर रहे हैं। नई बसाहट होने से खाली प्लाटों की अधिकता हैं। जिसमें उनमें पानी एवं मलवा भरता है, जिसे जागरूकता के माध्यम से रोका जा रहा हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।