BREAKING NEWS
MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दिव्यांगजनों के लिए श्रीकांत फिल्म का.. <<     KHABAR : जिले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कमिश्नर दीपक सिंह के फ़ैसले की हाईकोर्ट.. <<     REPORT : संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतगणना के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को.. <<     REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<     NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा.. <<     NEWS : तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन.. <<     NEWS : शहर में पानी की सप्लाई को लेकर जिला कलक्टर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पटवा स्कूल की तनीषा पाटीदार ने 12 वीं.. <<     KHABAR : हाथीपावा पहाडी पर समन्वित रूप से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 12:49 pm
BIG NEWS : अफीम काश्तकार और गाढ़ता के प्रतिशत का ये सच, जब केंद्रों पर तुली राजस्थान के चित्तौड़ व भीलवाड़ा जिले किसानों की अफीम तो..., फिर जैसे ही जारी हुआ परिणाम, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर

Share On:-

नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो इन दिनों काश्तकारों की अफीम का तोल कर रहा है। नीमच, मंदसौर, रतलाम के बाद अब चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा व यूपी के बाराबंकी के किसानों की अफीम का तोल किया जा रहा है। विभाग इस तोल के बाद अफीम की गाढ़ता का रिजल्ट भी वेबसाइट पर प्रतिदिन अपडेट कर रहा है। वहीं सीपीएस पद्धति के किसानों के डोडों का तोल भी केंद्रों पर किया जा रहा है।
नीमच में 1 अप्रैल से काश्तकारों की अफीम का कनावटी रोड के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित होटल आम्रपाली रिसोर्ट में तोल किया गया। इस वर्ष अफीम एवं क्षारोद कारखाना ने किसानों की अफीम की गाढ़ता परीक्षण का परिणाम स्पष्ट करने के लिए नई तकनीक अपनाई है। इस तकनीक से किसान भी स्वयं अपनी अफीम की गाढ़ता की स्थिति का पता कर सकते हैं। 

तत्काल मिल रहे परिणाम के आंकडों पर किसानों की प्रतिक्रया- 
एमपी व राजस्थान के साथ यूपी के अफीम काश्तकारों ने अफीम की गाढ़ता के प्रतिशत का तत्काल मिल रहा रिजल्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसानों का कहना है इस नई व्यवस्था से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। गाढ़ता का रिजल्ट ऑनलाइन अपडेट किए जाने से वे अधिकारी भी चौंक गए हैं जो किसानों को लुटने का काम करते थे। आंकड़ा सामने आने के बाद समूची स्थिति स्वतः ही स्पष्ट हो रही है। 

12 मई को किए तोल का रिजल्ट जारी-
अफीम फैक्टरी के जीएम नरेश बुन्देल ने बताया कि वर्तमान में अफीम की सैम्पलिंग का काम चल रहा है। जैसे-जैसे परिणाम आ रहे हैं उन्हें विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। काश्तकार स्वयं भी अपनी अफीम की स्थिति को वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। भीलवाड़ा व चित्तौड़ में 12 मई को किए गए 800 किसानों की अफीम के परीक्षण का रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। 

कारखाना के जीएम नरेश बुन्देल ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी ओपियम कंटेनर ट्रेकिंग एप्लिकेशन यानी ओसीटीए का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें अफीम किसान का कंटेनर जब फैक्ट्री में आता है तो किसी को पता नहीं चलता की इस कंटेनर में किस किसान की अफीम है। यह सॉफ्टवेयर क्यूआर कोड और ब्लॉक चेन आधारित बनाया गया है जो समूची प्रणाली को पूरी तरह से गोपनीय एवं पारदर्शी बनाता है। 

--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE