रीवा। एसडीएम मनगवां पीएस त्रिपाठी से परियोजना इकाई रीवा के परियोजना प्रबंधक अमर खरे और सामुदायिक विकास अधिकारी शैलेष तिवारी ने सौजन्य भेंट की और परियोजना की विस्तार से जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से इस परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। मनगवां में हर घर नल से शुद्ध जल पहुॅचाने के लिए 1.60 एमएलडी क्षमता का वॉटर ट्रिटमेंट प्लांट स्थापित किया जायेगा,वहीं इंटैक वैल महाना नदी पर निर्मित किया जा रहा है। इस परियोजना से मनगवां की लगभग 14 हजार से अधिक की आबादी लाभंवित होगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।