शाजापुर। ग्राम कमलपुर में बाबा रामदेव का जन्मोत्सव बड़े हर्षाेल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।
बाबा रामदेव मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया और विशेष श्रृंगार के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।
जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें चूरमा का विशेष भोग लगाया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम में सेन परिवार सहित समस्त ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्मोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें आसपास के लगभग 20 गांवों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
इस मौके पर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बाबा रामदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।