देवास। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु किसानों के पंजीयन एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर प्रारंभ कर दिए गए हैं।
उपसंचालक उद्यान ने बताया कि विभाग द्वारा ड्रिप सिंचाई, पोर्टेबल स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर, शेडनेट हाउस, पॉलीहाउस तथा आम, अमरूद, नींबू, संतरा सहित विभिन्न फलदार पौधों के नवीन बगीचों की स्थापना जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को पोर्टल पर पंजीयन कराना आवश्यक है।
नवीन पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऋण पुस्तिका अथवा खसरा नक़ल, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के लिए जाति प्रमाण-पत्र आवश्यक दस्तावेज हैं।
उपसंचालक उद्यान ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए शीघ्र पंजीयन कराएं। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय अथवा उपसंचालक उद्यान कार्यालय (बालगढ़ रोड, देवास) से संपर्क कर सकते हैं।