रतलाम। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण अन्तर्गत कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों के द्वारा ग्रामीण अंचलों में अभियान से सम्बंधित शासन की 67 सेवाओं की जानकारी ग्रामों में पहुंच कर ग्रामीण जनों को प्रदाय की जा रही है। जनसेवा मित्रों के द्वारा गांव-गांव में घर-घर पहुंच कर ग्रामीण जनों को इन सेवाओं में लाभ लेने हेतु प्रेरित ही नहीं किया जा रहा बल्कि ग्राम चौपाल भी आयोजित की जा रही हैं।अभियान के क्रियान्वयन में सहभागिता निभाते हुए जन सेवा मित्रों ने समस्त क्लस्टरों में पहुंचकर नवाचार कर ग्रामीणजनों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया है। जनसेवा मित्रों ने क्लस्टर अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामो में चौपाल लगाकर, डोर-टू-डोर संपर्क कर 67 योजनाओं के प्रपत्र को पंचायत भवन आंगनवाड़ी सहित शासकीय भवनों, ग्राम के मुख्य चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कर तथा ग्रामीण जनों के बीच प्रपत्रों को साझा किया। वहीं ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को साथ लेकर घर-घर पहुंचकर लाभ लेने की अपील की, इसके साथ ही जनसभा मित्रों के द्वारा आमजनों की समस्याओं की सूची भी तैयार की गई है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।