नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को जिले में लंबित गुमशुदा व्यक्तियों को अधिक से अधिक पतासरी करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच सुन्दरसिंह कनेश, एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा चार वर्ष से गुमशुदा महिला को दो पुत्रीयों सहित सुरक्षित दस्तयाब किया गया।
थाना मनासा पर दिनांक 18 जुलाई 2019 को सूचनाकर्ता कैलाश पिता कन्हैयालाल मीणा उम्र 42 साल नि भांडीया ने सूचना दिया कि उसकी पत्नी प्रेमबाई पति कैलाश रावत मीणा उम्र 36 साल नि भांडीया की मेरी दो पुत्रिया सहीत पीयर घसुण्डी जागीर जाने का कहकर घर से निकली थी जो घसुण्डी जागीर नही पहुॅची सूचना पर थाना मनासा पर गुमइंसान क्रं 51/26.07.2019 का कायम कर जॉच में लिया गया। गुमइंसान जॉच के दौरान काफी प्रयत्न करने के बाद दिनांक 13 मई 2023 को गुमशुदा प्रेमबाई पति कैलाश रावत मीणा उम्र 36 साल नि भांडीया को दोनो पुत्रियों सहित सुरक्षीत दस्तयाब किया गया है।
उक्त सराहनीय कार्य में उनि रंजना डावर, सउनि महेश गिरोटीया, मआर प्रिया पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा।