उज्जैन। मप्र शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के बीपीएल कार्डधारी कृषकों को 10 हजार रुपये मूल्य तक के हस्तचलित एवं बैलचलित कृषि यंत्र निरूशुल्क वितरित किये जा रहे हैं।
इसी योजना के अन्तर्गत गत दिवस वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में योजना में चयनित कृषकों को सभापति कृषि स्थाई समिति जनपद पंचायत उज्जैन कान्हा पटेल, अनुविभागीय कृषि अधिकारी जीआर मुवेल और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुबोध कुमार पाठक की उपस्थिति में योजना में चयनित 200 कृषकों को बैटरीचलित स्प्रे पम्प एवं निमाड़ पंजी का निरूशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर किसानों ने बताया कि जो कृषि यंत्र उन्हें मिले हैं, उनसे निश्चित रूप से कार्य क्षमता बढ़ेगी और कृषि उत्पादन बढ़ेगा।
इस अवसर पर शान्तिलाल सिसौदिया, दीपक चौधरी, तूफान सिंह गेहलोत, राकेश चौहान, राहुल पटेल, मयंक चौहान, मनोहर गिरि, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नवीन कुमार दुबे, अविनाश गुजराती, बीएल नगावा, चंद्रशेखर कुरील, स्वाति मालवीय, आशा गोयल और रेखा कानपुरी मौजूद थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।