शाजापुर। कलेक्टर किशोर कन्याल के निर्देशानुसार व जिला कार्यक्रम अधिकारी नीमल चौहान के मार्गदर्शन में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव चतुर्थ दिवस का आयोजन गत दिवस जिले की आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किया गया। उत्सव के दौरान वन स्टॉप सेन्टर प्रशासक नेहा जयसवाल के नेतृत्व में वार्ड क्र 23 की आंगनवाडी केन्द्र पर लाड़ली क्लब का गठन किया व क्लब के सदस्यों की बैठक आयोजित कर लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महावारी, सेनेटरी पैड के उपयोग व उसके बारे में समझाई दी साथ ही बालिकाओं के बीच खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बालिकाओं की स्वास्थ्य जाँच हीमोग्लोबीन की जाँच, बीएमआई करवाया गया। कम बीएमआई वाली बालिकाओं की पोषण विषेषज्ञ के द्वारा काउन्सलिंग की गई। बालिकाओं को आयरन फोंलिक एसिड टेबलेटस का वितरण एवं टेबलेट के उपयोग के सही तरीके पर जानकारी दी, किशोरी स्वास्थ्य की जानकारी दी। उत्वस के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम -नृत्य एवं गीत प्रतियोगिता तथा बालिकाओ को सुरक्षित स्पर्श व असुरक्षित स्पर्श की जानकारी दी गई। लाडली उत्सव कार्यक्रम के दौरान डॉ. सचिन नायक व दीपक पाटीदार, नर्स अरूणा कुमरे, केस वर्कर कविता भावसार, हेल्पर मीना सौराष्ट्रीय, कार्यकर्ता निहारिका जोशी, सुधा उदासी, सहायिका सोना पांचाल, पिंकी यादव, रेखा चौहान व अन्य कार्यकर्ता महिलाए भी उपस्थित थी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।