विदिशा। समर्थन मूल्य पर जिले में चना, मसूर एवं सरसो का उपार्जन कार्य जारी है। जिले के पांच उपार्जन केन्द्रो के गोडाउनों की क्षमता पूर्ण हो जाने पर इन उपार्जन केन्द्रो को अन्य गोडाउन पर स्थानांतरित करने का आदेश कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के द्वारा जारी किया गया है जारी उक्त आदेश में उल्लेख है कि सेवा सहकारी समिति शहरवासा के लिए नवीन उपार्जन स्थल लीला लॉजिस्टिक वेयर हाउस, सेवा सहकारी समिति अंबानगर एवं विपणन सहकारी समिति किरवाया उक्त दोनो के लिए संशोधन उपरांत एक ही नवीन उपार्जन केन्द्र तय किया गया है तदानुसार एसडब्ल्यूएलसी-7बी वेयर हाउस जीवाजीपुर उल्लेखित है। सेवा सहकारी समिति सुआखेडी के लिए अन्नपूर्णा श्री वेयर हाउस यूनिट वन ग्राम चक्कपाटनी तथा सेवा सहकारी समिति वर्धा के लिए संशोधन उपरांत नवीन उपार्जन स्थल राधे-राधे वेयर हाउस 51 ग्राम बींझ नियत किया गया है।