BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का जामा मस्जिद क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव धूमधाम.. <<     KHABAR : पहली एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़े.. <<     KHABAR : लोक कल्याण मेले में हितग्राहियों को मिले.. <<     KHABAR : खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख के.. <<     KHABAR : उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने का सुनहरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय सिंह के अपमान पर कांग्रेस में.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना बनी.. <<     शाजापुर के कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव.. <<     खरगोन जिले के कसरावद रोड पर सीसी रोड निर्माण.. <<     जावरा के भीमाखेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री.. <<     BIG BREAKING : कांग्रेस की उम्मीदों को झटका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन.. <<     KHABAR : एमपी के तीनों उम्मीदवारों को जीत का.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से बदली सुरेश पाटीदार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2023, 10:52 am
REPORT : जनसेवा अभियान में लगाए जा रहे शिविरों का निरीक्षण करने निकले कलेक्टर, डंगीचा एवं आसपास के ग्रामों के स्वसहायता समूहों की दीदियों से की चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण के तहत 10 मई से 31 मई तक ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्र के वार्डों में विभिन्न विभागों की 67 सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर लगाए जा रहे हैं। इस कड़ी में जिले में ग्राम पंचायत महुआखेड़ी (डंगीचा) एवं शाजापुर नगर के वार्ड क्रमांक 08 एवं 09 में आज लगाए गए शिविरों का निरीक्षण करने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल पहुंचे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, सीएमओ जनपद मो. बड़ोदिया मोगराज मीणा, तहसीलदार सुनील पाटिल, एनआरएलएम जिला प्रबंधक प्रतिभा जैन, शाजापुर में नगरपालिका प्रभारी सीएमओ एवं डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, श्रम अधिकारी आरजी रजक, नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल एवं बृजेश मालवीय सहित नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत महुआखेड़ी के ग्राम डंगीचा में पहुंचे कलेक्टर कन्याल ने यहां स्वसहायता समूहों की दीदियों से चर्चा कर उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। एनआरएलएम प्रबंधक ने बताया कि यहां 20 समूहों से 235 महिलाएं जुड़ी है, इनमें से 10 महिलाएं लखपति है। कलेक्टर ने कहा कि समूहों की दीदियां और अधिक गतिविधियां चलाए और लखपति से करोड़पति बनने की ओर अग्रसर हो। यहां लखपति महिला शिवकन्या (श्री राम स्वसहायता समूह) ने बताया कि उसके द्वारा केचवा खाद का उत्पादन किया गया था। कुल 30 बोरी खाद बना, जिसे 30 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा गया। यहां की अन्य महिला ने बताया कि उसने दुग्ध डेयरी के लिए चार भैंसे समूह के माध्यम से क्रय की है। कलेक्टर ने दुग्ध उत्पादन एवं खाद बनाने की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी महिलाओं से कहा कि डेयरी के लिए उन्नत नस्ल के ही पशु लें, ताकि दुग्ध उत्पादन ज्यादा हो और इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
इसके उपरांत कलेक्टर शाजापुर नगर के वार्ड क्रमांक 08 एवं 09 में लगाए गए शिविर में भी पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर गतिविधियों की जानकारी ली।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE