BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे रमेशचंद्र परिहार, परिवार में.. <<     VIDEO NEWS: खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का जामा मस्जिद क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव धूमधाम.. <<     KHABAR : पहली एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़े.. <<     KHABAR : लोक कल्याण मेले में हितग्राहियों को मिले.. <<     KHABAR : खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख के.. <<     KHABAR : उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने का सुनहरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय सिंह के अपमान पर कांग्रेस में.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना बनी.. <<     शाजापुर के कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव.. <<     खरगोन जिले के कसरावद रोड पर सीसी रोड निर्माण.. <<     जावरा के भीमाखेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री.. <<     BIG BREAKING : कांग्रेस की उम्मीदों को झटका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन.. <<     KHABAR : एमपी के तीनों उम्मीदवारों को जीत का.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से बदली सुरेश पाटीदार की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2023, 11:00 am
BIG REPORT : सोनकच्छ में मुख्‍यमंत्री चौहान का प्रस्‍तावित कार्यक्रम और तैयारियों का जायजा, जब कलेक्‍टर गुप्‍ता पहुंचे मौके पर तो अधिकारियों को दिए ये आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 18 मई को सोनकच्‍छ में  प्रस्‍तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कार्यक्रम स्‍थल का निरीक्षण कर सम्‍पूर्ण व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी सभी आवश्‍यक तैयारियां समय रहते कर लें। कार्यक्रम में सभी व्‍यवस्‍थाएं उच्‍च स्‍तर की करें। पार्किग की सम्‍पूर्ण व्‍यवस्‍था करें।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश भर में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण चलाया जा रहा है।  अभियान  में  वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में नागरिकों को 15 विभागों की 67 सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने  नगर परिषद सोनकच्छ, भौरासा और पीपलरावां में अभियान अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर गुप्ता ने नाली और सड़क निर्माण कार्य, शहरी अमृत योजना, जमीन का सर्वे और नक्शे बनाने के संबंध में निर्देश दिए। ‘’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ में आयोजित शिविरों में हितग्राहियों को  प्रमाण-पत्र दिए।
कलेक्टर गुप्ता ने  निरीक्षण के दौरान  सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि  ‘’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर आवेदनों का निराकरण करे।   ‘’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा चिन्हीत सेवाओं का लाभ दिये जाने के लिये वार्डवार शिविर आयोजित करें।
कलेक्टर गुप्ता न ग्राम जामगोद, सुमराखेड़ी, खेरियाजगिर, सहित अन्य ग्रामों का  निरीक्षण किया और अभियान के दौरान किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। हितग्राहियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। ग्राम जामगोद में आयोजित शिविर में विधायक मनोज चौधरी भी उपस्थित थे। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, एसडीएम सोनकच्छ संदीप शिवा, सहायक कलेक्‍टर टी प्रतीक राव सहित अन्य विभाग के  अधिकारी उपस्थित थे। 
कलेक्टर गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण में शिविरों के माध्यम से  नागरिकों को 15 विभागों की 67 सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। ‘’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ का द्वितीय चरण में राजस्व विभाग की सम्मिलित की गई चारों सेवाओं खसरे की नकल, नक्शे की नकल, अविवादित नामांतरण और अविवादित बटवारे संबंधी आवेदनों को प्राप्त कर निकारण किया जा रहा है। ग्रामों में बी-1 का वाचन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण में खसरा बी-1 का वाचन एवं वितरण के दौरान ग्राम के व्यक्तियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। बी-1 वाचन के साथ-साथ ग्रामीणों को राजस्व के कार्यों संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही हैं। राजस्व संबंधी कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE