खरगोन। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान अंतर्गत शनिवार को कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह ने स्वच्छता फ्लैग मार्च के वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। नपा द्वारा निकाली गई स्वच्छता फ्लैग वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों पर निकाली गई। स्वच्छता का संदेश लिए वाहनों ने शहर वासियों को गल्ली महोल्लों को साफ सुथरा रखने तथा शहर को स्वच्छता में नबंर 1 बनाएं रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही वाहनों द्वारा प्रचार प्रसार के माध्यम से गिला और सूखा कचरा अलग-अलग नगर पालिका के वाहनों में डालने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता प्रतियोगिता अंतर्गत शहर के वार्ड, मोहल्ला, होटल्स, स्कूल, कार्यालय जो स्वच्छ रहेगा उसे पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस दौरान नपा अध्यक्ष छाया जोशी, नपा सीएमओ प्रियंका पटेल, उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, पार्षदगण सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।