बुरहानपुर। सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में 25 फरवरी 2023 को नेशनल स्तर की लक्ष्य सर्वे टीम ने निरीक्षण किया था। इसके आधार पर प्रदेश में सबसे ज्यादा अंक बुरहानपुर जिले को मिले है। सर्वे में 88 अंक मिले हैं।
जिला चिकित्सालय बुरहानपुर को राष्ट्रीय स्तर पर लक्ष्य प्रमाणित संस्था का दर्जा मिल गया है, चूंकि ज्ञात हो की लगातार 8 महिनो से टीम (सिविल सर्जन) लक्ष्य सर्वे में प्रथम आने हेतु प्रयासरत थी। छोटे-छोटे बिंदुओ पर स्वंय सिविल सर्जन द्वारा ध्यान दिया गया, क्योंकि ऐसी बहुत कमिया थी जो की पूर्ण करना चुनौतीपूर्ण था। टीम में लगातार सहायक आर.एम.ओ. डॉ. गौरव थावानी, क्वालिटी नोडल डॉ.आर्यन गढ़वाल, डॉ. भूपेन्द्र गौर आर.एम.ओ. लक्ष्य नोडल अधिकारी डॉ. पूनम सिंघाल, लेबर रूम प्रभारी प्रीति थॉमस एवं मेटरनल हेल्थ कार्डिनेटर कविता पवार का सराहनीय योगदान रहा है। जिला चिकित्सालय की टीम सिविल सर्जन डॉ प्रदीप मोजेस के मार्गदर्शन में कार्य करने हेतु हमेशा कटिबद्ध है एवं आगे भी ऐसी असेसमेंट में प्रथम पुरस्कार लाया जायेगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।