बुरहानपुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12 मई 2023 को कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय लोनी बुरहानपुर का कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा है। कक्षा 12 वीं की परीक्षा में कुल 38 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिसमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी मंे उत्तीर्ण हुए हैं। साथ ही कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 41 विद्यार्थी सम्मिलित हुए् थे, जिसमें 39 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 02 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। टॉपर्स विवरण इस प्रकार है - सं.क्र. कक्षा विद्यार्थी का नाम प्रतिशत कक्षा में प्राप्त स्थान 01 10 वी मा. समर्थ महाजन 95 प्रतिशत प्रथम 02 10 वी मा. मोहीत पाटील 94.80 प्रतिशत द्वितीय 03 10 वी कु. कृतिका पंवार 91.20 प्रतिशत तृतीय सं.क्र. कक्षा विद्यार्थी का नाम प्रतिशत कक्षा में प्राप्त स्थान 01 12 वी कु. वेदिका पाटील 91.20 प्रतिशत प्रथम 02 12 वी मा. प्रतीक चिरमाड़े 90.60 प्रतिशत द्वितीय 03 12 वी मा. पराज मोरे 89.20 प्रतिशत तृतीय विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ, जवाहर नवोदय विद्यालय लोनी, जिला बुरहानपुर द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया एवं विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।