BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2023, 12:50 pm
REPORT : आयुषी ने राष्ट्रीय खेल हॉकी में जिले का नाम पूरे भारत में रोशन किया, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले के विकासखण्ड कालापीपल में संचालित हॉकी फीडर सेंटर की कु. आयुषी पटेल पिता रामगोपाल पटेल ने राष्ट्रीय खेल हॉकी में अपना ही नहीं बल्कि शाजापुर जिले का नाम भी पूरे भारत में रोशन किया है। कालापीपल की रहने वाली आयुषी पटेल एक मध्यम वर्ग परिवार से है। आयुषी के पिता भी वॉलीवॉल के खिलाडी रहे है। इसलिए आयुषी ने बचपन से वालीवॉल खेल को चुना, परन्तु हॉकी कोच देवेन्द्र सिंह परमार ने उसकी फूर्ति और ताकत देख कर उसे हॉकी खेलने को कहा। आयुषी ने भी हॉकी खेलने का निर्णय लिया और कालापीपल के पथरीले मैदान पर हॉकी के गुर सिखे। आयुषी ने कोच देवेन्द्रसिंह परमार के संरक्षण व माता-पिता की सहायता और सहयोग से सन् 2017 में खेलो इण्डिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कास्य पदक प्राप्त किया। वर्ष 2017 में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित म.प्र. महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर द्वारा हॉकी चयन ट्रायल आयोजित किया गया। उक्त ट्रॉयल में आयुषी पटेल द्वारा सहभागिता की गई, जिसमे उनका चयन म.प्र. महिला हॉकी आकदमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए हुआ। वर्तमान में आयुषी भारत के नम्बर एक कोच परमजित बरार के संरक्षण में हॉकी के गुर सिख रही है तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिला एकेडमी ग्वालियर द्वारा निरूशुल्क पढ़ना, रहना, खाना व हॉकी खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। म.प्र. महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर के कोच परमजित बरार के नेतृत्व में आयुषी खेल में निखार आया है और वह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने लगी है। उल्लेखनीय है कि 2019 मे 9 वी सब जुनियर वुमेन नेशनल चौम्पियनशिप में कास्य पदक प्राप्त किया। सन 2021 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कास्य पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार वर्ष-2022 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं 28 वी नेहरू राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार सब उपलब्धियों व आयुषी की मेहनत को देखकर उसका चयन बैल्जियम व नीदरलैण्ड की प्रतियोगिता के लिए हुआ। आयुषी पटेल पिता रामगोपाल पटेल का वर्तमान में चयन भारत सरकार द्वारा खेलो इण्डिया योजना अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली स्कॉलरशिप के ट्रायल के लिए हुआ। खेलों इण्डिया चयन ट्रायल भारत से कुल 50 खिलाडी का हुआ है इसमें म.प्र. की चार खिलाडियों का चयन हुआ, जिसमें आयुषी पटेल का नाम भी है। खेलो इण्डिया चयन ट्रॉयल नई दिल्ली में होगा। ट्रायल में चयनित होने पर भारत सरकार द्वारा प्रतिमाह स्कॉलरशिप योजना की पात्रतानुसार स्कॉलरशिप प्रदाय की जायेगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE