मोरवन। गांव में दो दिवसीय रात्रिकालीन शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज रात मिडिल स्कूल ग्राउंड पर होगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित नीमच जिले की कई ग्रामीण स्तरीय टीमें भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
आयोजकों द्वारा प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 1100 रुपए निर्धारित किया गया है। विजेता टीम को 5100 रुपए नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 2100 रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
यह आयोजन खेल प्रेमियों और ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, युवाओं में खेल भावना विकसित करना तथा क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।