BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2026, 3:24 pm
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में फुटबॉल का महाकुंभ, टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देशभर की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला, खेल भावना और अनुशासन ने जीता दिल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आयोजित अखिल भारतीय आईपीएससी (इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस) अंडर-14 बालक वर्ग फुटबॉल टूर्नामेंट में देशभर की प्रतिष्ठित स्कूल टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले जारी हैं। प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना, खेल कौशल और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश, तेज रफ्तार खेल और बेहतरीन तालमेल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

विद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी और मॉडर्न स्कूल नई दिल्ली के बीच खेला गया मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मैच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मुकाबले में खिलाड़ियों की सटीक पासिंग, मजबूत डिफेंस और गोलकीपरों के शानदार बचाव ने दर्शकों को रोमांचित किया।

एक अन्य मुकाबले में डीपीएस आर.के. पुरम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद पब्लिक स्कूल बेगमपेट को 4-0 से पराजित किया। डीपीएस के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में गेंद पर नियंत्रण बनाए रखते हुए आक्रामक रणनीति से विपक्षी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया।

वहीं द संस्कार वैली स्कूल भोपाल और ताशी नामग्याल अकादमी गंगटोक के बीच खेला गया मुकाबला भी बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने संतुलित और अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।

प्रतियोगिता के एक अन्य मैच में एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए द मान स्कूल नई दिल्ली को 5-0 से हराया। मैच में एमराल्ड हाइट्स के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार गोल कर शानदार जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE