चित्तौड़गढ़। जीतो यूथ विंग द्वारा 9 एवं 10 मई को आयोजित होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए इमेजिका रिसॉर्ट में भव्य ऑक्शन का आयोजन किया गया। इस ऑक्शन में 12 टीम ओनर्स ने भाग लेकर खिलाड़ियों की बोली प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई।
टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार प्रत्येक टीम में 10 खिलाड़ी शामिल किए जाएंगे, जिनमें 2 जीतो सदस्य, 2 महिला खिलाड़ी तथा 6 समाज के खिलाड़ी होंगे। इस प्रकार कुल 120 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
ऑक्शन का संचालन प्रतीक कोठारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिद्धार्थ महात्मा के स्वागत उद्बोधन से हुआ। आयोजन की रूपरेखा यूथ विंग की कोर एवं ऑर्गेनाइजिंग कमेटी द्वारा तैयार की गई, जिसमें आयुष बाघमार, मिहिर बाघमार, कनक चपलोत, समीक्षा जैन, वंशिका जैन, आदित्य ढीलीवाल, हर्ष पोखरना एवं यश पटवारी शामिल रहे।
कार्यक्रम में सोहन पोखरना, ज्ञान मेहता, रोशन लोढ़ा, सुदर्शन रामपुरिया, संदीप सेठिया, दिनेश कांठेड़ सहित अनेक अतिथि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में ट्रॉफी का अनावरण किया गया तथा भव्य आतिशबाजी के बीच कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सचिव अक्षत पोखरना ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया, वहीं अध्यक्ष रवि वीराणी ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।