BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 10:28 am
REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा बैठक, वर्षा ऋतु से पूर्व सभी नालों की सफाई कार्य पूर्ण करने के निर्देश, जलभराव रोकने के लिए नगर पालिका सख्त, चार टीमें तैनात, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर में जलभराव की स्थिति से बचाव के लिए सभी नालों एवं जलभराव संभावित क्षेत्रों की सफाई कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) दुर्गा बामनिया ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय स्थित अपने कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक में यह निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने में मात्र 15 दिन शेष हैं, इसलिए सभी नालों एवं नालियों की सफाई का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए, ताकि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

सीएमओ ने स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षकों से नालों की सफाई के लिए गठित विशेष टीमों के कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि नालों की सफाई के लिए गठित चारों टीमों को केवल इसी कार्य में लगाया जाए तथा स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षक प्रतिदिन निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

बामनिया ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों से कहा कि वर्षा पूर्व का यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवधि में अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव संभावित स्थानों एवं नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पहले समस्त सफाई कार्य पूर्ण हो सके और किसी प्रकार की शिकायत न मिले।

उन्होंने स्वास्थ्य अमले को वर्षा के दौरान पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए तथा कहा कि जहां कहीं भी जलभराव की सूचना प्राप्त हो, वहां तत्काल पहुंचकर पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, स्वच्छता निरीक्षक भेरूलाल अहीर, भारत सिंह भारद्वाज, अविनाश घेघट, गोपाल नरवाले सहित सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE